गुलदस्ता
हम फूल हैं उस गुलदस्ते के,
जिसकी है हिमालय शान ।
गंगा यमुना के निर्मल जल से,
पावन है यह देश महान।।१।।
हम फूल हैं उस गुलदस्ते के,
जिसमे अहिंसा की ध्वनि गूंजे ।
सत्य, प्रेम व भाईचारे का,
संगम है यह पावन स्थान ।।२।।
हम फूल हैं उस गुलदस्ते के,
जिसकी चारो दिशाएँ करे सम्मान ।
जिसकी शीतल छाया में,
सब लोग करे इसकी गुणगान ।।३ ।।
हम फूल हैं उस गुलदस्ते के,
जिसमे ज्ञान का है अपार भंडार ।
वीरो की जनानी है यह,
अमरता की है असीम मिसाल ।।४।।
- - यमुना सुधीर
Fantastic
ReplyDelete